देवघर, नवम्बर 30 -- देवघर, प्रतिनिधि। बिहार के सीमावर्ती जिला जमुई अंतर्गत चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के केरवाटांड़ गांव के पास एक पुल में गिर कर बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही घायल के भाई नुनुलाल मुर्मू मौके पर पहुंचे और इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाए। ऑन-ड्यूटी डॉक्टर ने युवक की स्थिति गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद वार्ड में भर्ती कर लिया। घायल युवक 30 वर्षीय मिंटू मुर्मू है। केरवाटांड़ गांव निवासी भाई नंदलाल मुर्मू ने बताया कि मिंटू देवघर के बुढ़ई मेला देखने गया था। दोपहर में बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही वह घर से करीब 3 किलोमीटर दूर केरवाटांड़ पुल के पास पहुंचा, अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और वह पुल में गिर पड़ा। गिरने से उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। घटना की जानकारी डॉक्टर ने पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.