नई दिल्ली, मई 13 -- केरल का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस बात को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। अब इस पूरे मामले पर केरल कांग्रेस की तरफ से कहा गया है कि आज शाम तक मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो जाएगा। फिलहाल सोनिया गांधी की तबीयत खराब होने की वजह से थोड़ी देरी हो सकती है। केरल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सन्नी जोसेफ ने बताया कि की यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट में चर्चाएं अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। आज शाम तक मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान होने की पूरी संभावना है। 4 मई को राज्य विधानसभा के नतीजे सामने आए के बाद राष्ट्रीय चर्चा में आए सन्नी जोसेफ ने पत्रकारों से बात करते हुए पूरी जानकारी साझा की। उन्होंने कहा, "हमें पूरी उम्मीद है कि मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा आज की जाएगी। सभी चर्चाएं पूरी हो चुकी हैं। ऐसे में हम आज कांग्रेस हाईकमान की तरफ से मु...