केरल वासियों ने धूम धाम से मनाया ओणम
जमशेदपुर, अगस्त 30 -- जमशेदपुर। केरल वासियों की सांस्कृतिक धरोहर से जुड़े ओणम पर्व को शहर में रहने वाले मलयाली परिवारों ने सामूहिक तौर पर रविवार को मनाया। परंपरा तथा रीति रिवाज को जिदा रखने के लिए केरला समाजम गोलमुरी में रस्म अदायगी कर परंपरा का निर्वाह किया। इस दौरान आकर्षक रंगोली बनाई गई। समाज के सदस्यों के घरों में प्रसाद स्वरूप दक्षिण भारतीय व्यंजन पहुंचाए गए। घरों के बाहर फूलों की आकर्षक रंगोली सजाई गई।समाज के लोगों का कहना है कि ओणम के दौरान बुद्धि के देवता राजा महाबली प्रजा का हाल जानने दिन धरते पर आते हैं। इसलिए भक्त उनका स्वागत फूलों की रंगोली बना करते हैं। टेल्को श्रीकृष्ण मंदिर के अध्यक्ष सुकुरामन ने कहा कि ओणम के दिन सुबह अभिषेकम, गणेश हवन, उषा पूजा, मध्यान्ह भोग अर्पित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.