केरल में 13 नंबर की कार में क्या है, मंत्रियों को किस बात का डर? SC तक पहुंचा था मामला
नई दिल्ली, मई 21 -- कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ (UDF) गठबंधन ने लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) को चुनाव में मात देकर केरल में नई सरकार बना ली है। मंत्रियों के विभागों का बंटवारा भी हो चुका है, लेकिन सचिवालय के भीतर एक पुराना मुद्दा अभी भी बना हुआ है। इसे समस्या कहें या अंधविश्वास, इसकी चर्चा अक्सर होती रहती है। केरल की नई कैबिनेट में शामिल कोई भी मंत्री सचिवालय में मंत्रियों के लिए मौजूद 13 नंबर वाली कार का इस्तेमाल करने के लिए तैयार नहीं है। यही स्थिति लेफ्ट की सरकार के दौरान भी थी। एक रिपोर्ट के मुताबिक, मुख्यमंत्री वीडी सतीशन की कैबिनेट में शामिल 20 मंत्रियों में से कोई भी 13 नंबर वाली गाड़ी का इस्तेमाल करने को तैयार नहीं है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले भी कोई भी मंत्री इसके लिए तैयार नहीं है। ऐसे में बड़ा सवाल यह भी उठता है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.