केरल में हिंसक हुई राजनीति, यूथ कांग्रेस की लेफ्ट विंग से झड़प; BJP ऑफिस पर किसने किया हमला?
नई दिल्ली, अक्टूबर 1 -- केरल की राजनीति में कल सियासी हिंसक झड़पें की कई खबरें सामने आई हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को आरोप लगाया कि अज्ञात लोगों ने केरल में पार्टी के हेडक्वार्टर पर हमला किया और इमारत पर बोतलें और पत्थर फेंके। इससे पहले शाम को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति के सदस्य पी.के. कृष्णदास की गाड़ी पर भी हमला किया गया था। वहीं, इसी राज्य में बुधवार को कांग्रेस और लेफ्ट विंग के छात्र आपस में भिड़ गए। एक बयान में बीजेपी ने दोनों घटनाओं की निंदा की और कहा कि अंधेरे की आड़ में उसके राज्य कार्यालय पर इस तरह के हमले लोकतंत्र के बुनियादी मूल्यों के लिए एक चुनौती हैं। पार्टी ने एक बयान में कहा, "जब कोई किसी का राजनीतिक रूप से सामना करने में असमर्थ होता है, तो हिंसा का सहारा लेना लोकतांत्रिक राजनीति के अनुरूप नहीं है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.