तिरुवनंतपुरम, मई 15 -- केरल में वीडी सतीशन अगले मुख्यमंत्री होंगे। शपथ ग्रहण समारोह के लिए 18 मई की तारीख तय की गई है। मुख्यमंत्री पद की रेस में कई नाम थे, जिसमें केसी वेणुगोपाल, वीडी सतीशन, रमेश चेन्नीथला और शशि थरूर शामिल थे। हालांकि, थरूर के बनने की संभावना काफी कम थीं, लेकिन रेस में वह भी शामिल थे। ऐसे में अब जब वीडी सतीशन मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं तो थरूर शपथ ग्रहण समारोह में नहीं शामिल होंगे। दरअसल, इसके पीछे की वजह थरूर ने बताई है और कहा है कि वह बोस्टन जा रहे हैं, जिसके चलते शपथ ग्रहण समारोह में नहीं जा पाएंगे। कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद शशि थरूर ने एक्स पर पोस्ट किया, ''मुझे इस बात का अफसोस है कि मैं अपने कांग्रेस और केरल के नए सीएम वीडी सतीशन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हो पा रहा हूं। मैं इस हफ्ते के आखिर में बो...