चक्रधरपुर, जुलाई 21 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर प्रखंड के टोकलो थाना क्षेत्र के तीन बाल मजदूरों को केरल से सकुशल वापस लाकर सोमवार को उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया। पुलिस की इस पहल से परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस प्रशासन के प्रति आभार जताया।

पुलिस की कार्रवाई टोकलो थाना प्रभारी अंकित कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि क्षेत्र के तीन नाबालिग बच्चे केरल में बाल मजदूरी के दौरान फंसे हुए हैं। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) चक्रधरपुर के निर्देश पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए तीनों बच्चों को सुरक्षित वापस लाया गया।

बच्चों की पहचान उन्होंने बताया कि इनमें से दो बाल मजदूर टोकलो थाना क्षेत्र के हातनातोडांग गांव के निवासी हैं, जबकि एक बाल मजदूर कुचाई थाना क्षेत्र का रहने वाला है। सभी बच्चों को...