केरल में निर्माणाधीन इमारत से गिरकर युवक की मौत
भागलपुर, सितम्बर 9 -- बिहपुर, संवाद सूत्र। बिहपुर प्रखंड की मड़वा पूरब पंचायत अंतर्गत पछियारी टोला औलियाबाद वार्ड नंबर नौ निवासी सन्नी कुमार (21) की सोमवार को केरल के कोच्चि शहर के अलुवा क्षेत्र में निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत से गिरकर मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया कि सन्नी कुमार अपने पिता गिरीश उर्फ गिरो सिंह के साथ केरल के कोच्चि शहर स्थित अलुवा में रहकर मजदूरी करता था। उसके पिता भी उसी निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत में काम कर रहे थे। सोमवार को दिन में काम के दौरान अचानक सन्नी इमारत से नीचे गिर गया। यह भी पढ़ें- Kodarma News: इकलौते बेटे की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों के अनुसार सन्नी तीन भाई-बहनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.