पटना, अप्रैल 1 -- Tejashwi Yadav English Speech Video: राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता और बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का केरल में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएम) के नेतृत्व वाले लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) का चुनाव प्रचार कर रहे हैं। केरल में उनकी अपनी पार्टी के तीन कैंडिडेट वामपंथी मोर्चे के उम्मीदवार के तौर पर लड़ रहे हैं। केरल में चुनाव प्रचार के दौरान अंग्रेजी में उनके धुआंधार भाषण के वीडियो वायरल हो रहे हैं। जन सुराज पार्टी (जेएसपी) के नेता प्रशांत किशोर उन्हें नौंवी फेल कहते रहे हैं। राजद के समर्थक तेजस्वी यादव का आत्मविश्वास भरा अंग्रेजी भाषण सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। केरल में 2021 के चुनाव में राजद के एक नेता को जीत मिली थी, जो तकनीकी तौर पर शरद यादव की पार्टी लोकतांत्रिक जनता दल का कैंडिडेट था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.