नई दिल्ली, मई 4 -- Lalu RJD wins in Kerala Assembly Election: बिहार के पूर्वी सीएम लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल(आरजेडी) ने दक्षीण भारतीय राज्य केरल में एक बार फिर पार्टी झंडा लहरा दिया है। केरलम विधानसभा चुनाव में कुथुपरम्बा विधानसभा सीट पर राजद के उम्मीदवार पीके प्रवीण ने जीत का परचम लहरा दिया है। राजद कैंडिडेट ने 70448 वोट लाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग की जयंती राजन को 1286 मतों से पराजित किया।2021 के चुनाव में भी राजद के केपी मोहन ने इसी सीट पर जीत हासिल किया था। पार्टी उम्मीदवार की जीत पर राजद में खुशी की लहर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...