केरल में जज के नाबालिग बेटे ने लग्जरी कार से मारी टक्कर, बाइक सवार की मौत
नई दिल्ली, अक्टूबर 25 -- केरल के एर्नाकुलम जिले में रविवार तड़के एक कार ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। पुलिस के अनुसार, आरोपी अपने माता-पिता को बताए बिना उनके नाम पर रजिस्टर्ड मर्सिडीज-बेंज कार लेकर निकल गया था। वह कार में अकेला था और वल्लारपदम से कलामासेरी की ओर जा रहा था। कार उसी दिशा में जा रहे एक स्कूटर से टकरा गई। इस हादसे के बाद बाइक सवार की मौत हो गई। 17 साल का आरोपी एक अतिरिक्त जिला न्यायाधीश का बेटा है। यह दुर्घटना चेरानल्लूर में कंटेनर रोड पर मारापरम्बु में फोर्ड शोरूम के पास तड़के करीब 2:20 बजे हुई। मृतक जयाबालकृष्णन चेरानल्लूर के साउथ चित्तूर स्थित नेल्लुवेलिल के रहने वाले थे। वह अपनी छोटी सी दुकान बंद करके घर लौट रहे थे। चेरानल्लूर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 106(1) और 281 के तहत मामला दर्ज किया है। ये धाराएं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.