कौशाम्बी, मई 7 -- केरल में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत से उत्साहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर पंचायत चरवा में गुरुवार को जोरदार जश्न मनाया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे के साथ एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय ने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों की जीत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा आम जनता के अधिकारों और विकास के लिए संघर्ष किया है, जिसका परिणाम आज केरल में देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में जनता का भरोसा लगातार कांग्रेस पर बढ़ रहा है। आने वाले समय में पार्टी जनहित के मुद्दों को लेकर और मजबूती से संघर्ष करेगी। साथ ही वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.