सुहेल हामिद, मई 12 -- केरल में नए मुख्यमंत्री का नाम तय करने को लेकर कांग्रेस में चर्चाओं का दौर जारी है। पार्टी जल्दबाजी में निर्णय करने के बजाए सभी पक्षों से विचार विमर्श कर रही है। पार्टी ने केरल के पूर्व प्रदेश अध्यक्षों और वरिष्ठ नेताओं को दिल्ली तलब किया है। ऐसे में पार्टी नेतृत्व मंगलवार को इन नेताओं के साथ नए मुख्यमंत्री का नाम को लेकर मंथन कर सकता है। माना जा रहा है कि नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान करने में कांग्रेस एक दो दिन का वक्त और ले सकती है। हालांकि, मुख्यमंत्री तय करने में देरी से यूडीएफ के घटक दल नाखुश हैं।जल्द होगा सीएम के नाम का ऐलान कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि केरल विधानसभा का कार्यकाल 23 मई को समाप्त हो रहा है, ऐसे में जल्दबाजी करने का कोई औचित्य नहीं है। बकौल उनके, पार्टी निर्णय लेने के अंतिम चरण में है और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.