तिरुवनंतपुरम, मार्च 21 -- केरल विधानसभा चुनाव में नेमोम निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने शनिवार को 93 करोड़ रुपए से अधिक की चल और अचल संपत्ति घोषित की। चंद्रशेखर नौ अप्रैल को होने वाले चुनावों में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नेता और राज्य के शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी और कांग्रेस के के एस सबरीनाधन के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र जमा किया। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा इस दौरान चंद्रशेखर के साथ मौजूद थे। पत्नी के पास इतनी संपत्तिनामांकन पत्र के साथ दाखिल किए गए हलफनामे के अनुसार, चंद्रशेखर की चल संपत्ति 78.81 करोड़ रुपए से अधिक की है। जबकि उनकी पत्नी के पास 18.10 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति है। इनमें नकद रा...