केरल जाने के दौरान ट्रेन से गिरकर बंदगांव के मजदूर की मौत
चक्रधरपुर, जुलाई 29 -- बंदगांव,संवाददाता। बंदगांव प्रखंड के किता गांव निवासी प्रवासी मजदूर दुर्गा भोगता की केरल जाने के दौरान ट्रेन से गिर कर मौत हो गई। बताया गया कि रविवार तड़के एर्नाकुलम (केरल) के पास चलती ट्रेन से गिरने के कारण उनकी जान चली गई। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार दुर्गा भोगता (45) शनिवार शाम करीब चार बजे गांव से चार-पांच अन्य मजदूरों के साथ रोजगार की तलाश में केरल के लिए रवाना हुए थे। यात्रा के दौरान एर्नाकुलम के निकट दुर्घटना का शिकार हो गए। फिलहाल उनका शव केरल के कलमाश्री पुलिस स्टेशन में रखा गया है, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। यह भी पढ़ें- केरल में ट्रेन की चपेट में आने से प्रवासी मजदूर की मौत, आर्थिक तंगी से तीन दिन बाद भी नहीं लाया जा सका शव मृतक के चचेरे भाई लुदु भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.