नई दिल्ली, जुलाई 2 -- मानसून में केरल की सुंदरता दोगुनी हो जाती है। इस खूबसूरत स्टेट को देखने जाने का प्लान बना रहे तो केवल मुन्नार और अलेप्पी को ही ट्रेवल लिस्ट में शामिल ना करें। क्योंकि इन दोनों जगहों के अलावा पूरे केरल में एक से बढ़कर एक खूबसूरत जगहें हैं जहां पर काफी सारे लोग जाते ही नहीं हैं या फिर उनके ट्रैवल प्लान की लिस्ट में शामिल ही नहीं होता। इन अनएक्सप्लोर्ड जगहों के बारे में जानें और केरल ट्रिप का प्लान बना रहे तो इन जगहों पर नेचर की खूबसूरती जरूर देखें।कोच्चि फोर्ट केरल जा रहे तो कोच्चि फोर्ट जरूर जाएं। यहां पर आपको कलरफुल स्ट्रीट्स, कैफे और मछली पकड़ने वाले लगे चाइनीज नेट काफी क्यूट दिखेंगे। इस जगह को पूरी तरह एक्स्प्लोर नहीं किया तो आपकी केरल ट्रिप का जरूरी पार्ट मिसिंग हो जाएगा। तो एक दिन इस फोर्ट के नाम जरूर करें।पोनमुड...