केरल के शिक्षक के निलंबन पर प्रधानमंत्री हस्तक्षेप करें
वाराणसी, अगस्त 18 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश ने सोमवार को केरल के शिक्षक गुरुप्रसाद के निलंबन के खिलाफ प्रदर्शन किया। महासंघ के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग की। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट महेंद्र कुमार को सौंपा। स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर से संबंधित प्रश्न पूछने पर केरल के शिक्षक गुरुप्रसाद को पिछले दिनों निलंबित कर दिया गया था। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के आह्वान पर प्रदेश पदाधिकारियों ने सोमवार को प्रधानमंत्री, केरल के राज्यपाल और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया। महासंघ के उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के उच्च शिक्षा प्रमुख प्रो. उदयन ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित क्विज़ में वीर सावरकर के विषय में प्रश्न पूछे जाने पर शिक्षक को निलं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.