नई दिल्ली, मई 18 -- केरल में आज यूडीएफ की सरकार का शपथ ग्रहण होने जा रहा है। विधानसभा चुनाव में यूडीएफ गठबंधन को 140 में से 102 सीटों पर सफलता मिली थी। इसके बाद कांग्रेस ने वीडी सतीशन को मुख्यमंत्री बनाने का फैसलाा किया है। सोमवार को वीडी सतीशन के साथ 20 मंत्री शपथ लेंगे। सतीशन ने इन 20 लोगों की नाम राज्याल को सौंप दी है। बताया जा रहा है कि सतीशन मंत्रिमंडल में केसी वेणुगोपाल के गुट की अच्छी संख्या रहने वाली है। वहीं वित्त मंत्रालय सतीशन खुद अपने पास रख सकते हैं। गृह और सतर्कता विभाग रमेश चेन्निथला को मिल कते हैं।पहली बार मंत्री बनेंगे 14 विधायक सतीशन ने बताया कि उनके मंत्रिमंडल में 14 सदस्य ऐसे होंगे जो पहली बार मंत्री बनेंगे, जिनमें दो महिलाएं और अनुसूचित जाति समुदाय के दो सदस्य शामिल हैं। आईयूएमएल सहित सहयोगी दलों को कांग्रेस के नेतृत्...