आगरा, फरवरी 6 -- डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के एसआर रंगनाथन केंद्रीय पुस्तकालय में शुक्रवार को केरल के छात्रों का दल पहुंचा। मल्लापुरम स्थित कॉलेज ऑफ ग्लोबल स्टडीज के छात्रों ने शैक्षणिक भ्रमण के दौरान पुस्तकालय की सुविधाओं का अवलोकन किया। प्रो. मोहम्मद अरशद ने दल का स्वागत किया। छात्रों ने विभिन्न अनुभागों, संदर्भ सेवाओं और डिजिटल संसाधनों की जानकारी ली। दुर्लभ पुस्तक अनुभाग में छात्रों ने विशेष रुचि दिखाई। ऐतिहासिक पुस्तकों और आधुनिक व्यवस्था को देखकर दल ने पुस्तकालय की सराहना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.