केरल के छात्रों ने किया आगरा मेट्रो का शैक्षणिक भ्रमण
आगरा, सितम्बर 28 -- केरल के मूसलियर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के करीब 100 छात्रों ने शिक्षकों के साथ आगरा मेट्रो का शैक्षणिक भ्रमण किया। छात्रों ने ताजमहल मेट्रो स्टेशन से ताज ईस्ट गेट स्टेशन तक मेट्रो से यात्रा की और स्टेशन के तकनीकी कक्षों में स्थापित मशीनरी और उपकरणों की जानकारी ली। सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स शाखाओं के छात्रों ने मेट्रो की सिविल संरचना, मशीनरी, ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन (एएफसी) प्रणाली, सीसीटीवी और ट्रेन संचालन समेत विभिन्न तकनीकों को समझा। मेट्रो अधिकारियों ने छात्रों को स्टेशन संचालन और प्रबंधन की जानकारी भी दी। छात्रों ने आगरा मेट्रो की व्यवस्थाओं और तकनीकी सुविधाओं की जानकारी लेने के बाद मेट्रो स्टाफ का आभार जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.