केरल के गुरुवायुर मंदिर में होगी 'उदयास्तमन पूजा'
नई दिल्ली, अक्टूबर 8 -- सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को निर्देश दिया कि केरल के गुरुवायुर श्री कृष्ण मंदिर में इस साल 21 नवंबर को 'वृश्चिकम एकादशी' पर मंदिर की परंपरा के अनुसार 'उदयास्तमन पूजा' की जाएगी। गुरुवायुर एकादशी पर 'उदयास्तमन पूजा' एक खास, दिन भर चलने वाली रस्म है जो सूर्योदय से सूर्यास्त तक होती है। इसमें 18 'पूजा', 'होम' और 'अभिषेक' की एक श्रृंखला शामिल होती है। न्यायमूर्ति अरविंद कुमार और न्यायमूर्ति विपुल एम. पंचोली की पीठ ने 'वृश्चिकम एकादशी' पर मंदिर में पूजा करने का निर्देश मांगने वाली एक अर्जी पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया। पीठ ने गौर किया कि मांगी गई राहत वैसी ही थी जैसी 2025 में उसके सामने दायर एक अर्जी में मांगी गई थी। उसने ध्यान दिया कि पिछले साल 30 अक्तूबर को शीर्ष अदालत ने राहत देते हुए पिछली अर्जी का निपटारा कर दिया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.