झांसी, मई 5 -- झांसी। शहर कांग्रेस कार्यालय में शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक हुई। कांग्रेसी इकठ्ठे हुए और यहां पर केरल में कांग्रेस सरकार बनने पर सभी ने एक दूसरे को बधाई दी। कांग्रेसी बोले कि उत्तर प्रदेश में स्मार्ट मीटर मुद्दा उठाया तो पता चला है कि जल्द पुराने पोस्ट पेड मीटर पूरे जनपद में लगाए जाएंगे। वहीं बताया कि कांगं्रेस एक माह की जन संवाद यात्रा निकालेगी। अगले माह से झांसी के पूरे 60 वार्डों में कांग्रेस पार्टी एक जन संवाद रैली का आयोजन करने जा रही है। जिसमें हम लोग झांसी के हर एक क्षेत्र गली में लोगों से जाकर मिलेंगे और वहां की मूलभूत समस्याओं को सुनेंगे। जन संवाद कार्यक्रम का मकसद है कि हम लोग जिस वार्ड में जाएंगे सुबह से शाम तक उसी वार्ड में रुकेंगे खाना पीना यहां तक के रात्रि विश्राम भी उसी वार्ड में करेंगें。 ...