केरल : जंगली हाथी के हमले में बुजुर्ग की मौत
नई दिल्ली, मई 30 -- त्रिशूर। केरल के त्रिशूर जिले के अथिराप्पल्ली क्षेत्र में शनिवार तड़के जंगली हाथी के हमले में 62 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहनन के रूप में हुई है। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, घटना सुबह करीब 2:45 बजे हुई। मोहनन अपने दो रिश्तेदारों के साथ जंगल से रिहायशी इलाके में आए एक जंगली हाथी को भगाने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान हाथी ने पलटकर हमला कर दिया, जिससे मोहनन गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद हाथी वापस जंगल में चला गया। यह भी पढ़ें- केरल : जंगली हाथी के हमले में बुजुर्ग की मौत वन विभाग की टीम इलाके में निगरानी कर रही है ताकि हाथी दोबारा आबादी वाले क्षेत्र में न आए। यह भी पढ़ें- रोह में फिर जंगली हाथियों का उत्पात, धनावां आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.