जमशेदपुर, मार्च 19 -- जमशेदपुर के मुस्लिम समाज के बुद्धजीवी एवं समाजसेवियों ने केरला समाजम के चेयरमैन के पी जी चेट्टन के निधन के बाद गुरुवार को केरला समाजम मॉडल स्कूल में रखे हुए उनके पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि दी।जमशेदपुर की सामाजिक संस्था ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट के सेक्रेट्री मुख्तार आलम खान,केंद्रीय शांति समिति के सदस्य मोहम्मद मोइनुद्दीन अंसारी,बास्केट बॉल के कोच आरिफ आफताब,आजादनगर थाना शांति समिति के सदस्य शाहिद परवेज,परडीह के रहने वाले मोहम्मद वाहिद,थड़कीडीह के रहने वाले मोहम्मद फहीम एवं मास्टर खुर्शीद अहमद खान ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अंतिम विदाई दी।ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट के सेक्रेट्री मुख्तार आलम खान ने कहा के शिक्षा जगत में स्वर्गीय के पी जी चेट्टन के द्वारा किए गए कार्यों को हमेशा याद रखा जाएगा।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.