केरला पब्लिक स्कूल बर्मामाइंस के बाहर होती है अड्डेबाजी, स्कूली बच्चों के साथ करते हैं मारपीट
जमशेदपुर, जुलाई 1 -- केरला पब्लिक स्कूल बर्मामाइंस में पढ़ने वाले एक बच्ची के अभिभावक मुकेश सिंह ने बर्मामाइंस थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर स्कूल के बाहर हो रही अड्डेबाजी पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने अन्य अभिभावकों के संयुक्त हस्ताक्षरित ज्ञापन में बताया है कि स्कूल की छुट्टी के समय वहां पर बाहरी लड़कों का जमावड़ा लगता है। वे स्कूल के छात्रों के साथ मारपीट, गाली-गलौज और बदतमीजी करते हैं। ऐसा लगता है कि किसी दिन वहां पर बड़ी घटना घट सकती है। इसलिए उन्होंने छुट्टी के समय गश्ती टीम की तैनाती की मांग की है, जो बाहरी युवकों के साथ सख्ती से पेश आये और अड्डेबाजी पर रोक लगाये। ज्ञापन की प्रति मुख्यमंत्री और गृह मंत्रालय को भी भेजी गई है। ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने वाले अभिभावकों में मिथुन दास, मनीष वर्मा, मंतोष कुमार सिंह, कारू चौधरी, सोनू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.