केरलम से चली अमृत यात्रा आज पहुंचेगी काशी
वाराणसी, अगस्त 11 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। गीता, उपनिषद, ब्रह्मसूत्र के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए अमृत यात्रा पर निकले केरलम के आध्यात्मिक यात्रियों का दल 11 अगस्त को काशी पहुंचेगा। केरलम के स्वामी चिन्मयानंद फाउंडेशन की ओर से इस यात्रा की शुरुआत गत वर्ष 31 दिसंबर को अर्नाकुलम से हुई थी। काशी में यात्री दल काशी हिंदू विश्वविद्यालय और संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के छात्रों और शिक्षकों के साथ संवाद करेगा। 12 अगस्त को काशी के साधु-संतों, बुद्धिजीवियों, शिक्षाविदों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ विशेष सम्मेलन शाम 05 से 07 बजे तक तेलियाबाग के श्रीनिलयम कुटीर में होगा। इसमें अयोध्या के संत नृत्य गोपालदास के कृपापात्र शिष्य महंत रामगोपाल दास भी रहेंगे। 75 वर्ष पुराने चिन्मयानंद फाउंडेशन की ओर से निकाली गई यात्रा का नेतृत्व स्वामी अन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.