नई दिल्ली, अप्रैल 30 -- केरलम के कोल्लम जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। एक सात साल की बच्ची की आवारा कुत्ते के हमले के बाद रेबीज से मौत हो गई। इस मामले में चार सरकारी डॉक्टरों पर केस दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई अदालत के हस्तक्षेप के बाद हुई है। इन डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही बरतने और साक्ष्यों को नष्ट करने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। पथानापुरम की रहने वाली निया फैसल पर पिछले साल मई में उस वक्त एक आवारा कुत्ते ने हमला किया था, जब वह अपने घर के सामने खेल रही थी। उसे तुरंत पुनालुर सरकारी तालुक अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे तिरुवनंतपुरम मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बच्ची की मौत के बाद उसके परिवार ने पुनालुर अस्पताल के डॉक्टरों पर इलाज में गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया था। ...