नई दिल्ली, सितम्बर 5 -- मुन्नार में नीलाकुरिंजी के फूल के साथ अपनी फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने के बाद एक युवक मुश्किल में पड़ गया। वन विभाग ने उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वन विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि एक युवक ने कथित तौर पर फूल और पौधे तोड़े, उन फूलों को अपने बालों में लगाया और हाथ में फूलों का गुच्छा लेकर पोज दिया। वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि हमें पता चला है कि फोटो में दिख रहा व्यक्ति कुट्टियार का रहने वाला है। हमने मामला दर्ज करने का फैसला किया है। हम एक रिपोर्ट तैयार कर उसे अदालत में पेश करेंगे, जिसके बाद संदिग्ध का पता लगाने की कोशिश की जाएगी।इस साल मुन्नार की चोक्रामुडी पहाड़ियों पर नीलाकुरिंजी के फूल खिले हैं, जिससे बड़ी संख्या में पर्यटक इस इलाके की ओर आकर्षित हो रहे हैं।वन विभाग ने पहले ही इ...