पटना, मई 12 -- राज्य सरकार शिक्षा क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले राज्यों की चयनित योजनाओं और उत्कृष्ट कार्यों को बिहार में भी लागू करेगी। इसके लिए केरल, यूपी, असम, महाराष्ट्र और तेलंगाना मॉडल का अध्ययन शुरू कर दिया गया है। पिछले दिनों अधिकारियों का दल इन राज्यों से लौटकर राज्य सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपी है। शीर्ष स्तर पर इसका अध्ययन किया जा रहा है। इसके बाद इसपर अमल शुरू किया जाएगा। पिछले दिनों एक कार्यक्रम के दौरान इसको लेकर अधिकारियों ने इन राज्यों के बेहतर कार्यों की विस्तृत जानकारी भी साझा की थी। इसके बाद शिक्षा विभाग ने इसको लेकर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की थी। इसके बाद विभाग ने इन राज्यों में अधिकारियों का एक-एक दल भेजा था। वहां जाकर जमीनी अध्ययन किया और फिर अपनी रिपोर्ट तैयार की है। विभाग ने अब इन रिपोर्टों का अध्ययन कर आगे की का...