संतकबीरनगर, दिसम्बर 7 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में डीएम आलोक कुमार की पहल से जिला मुख्यालय से तीन किलोमीटर दूर केरमुआ में वृद्ध आश्रम का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इससे वृद्धजनों को रहने के लिए खुद का हाईटेक भवन और मनोरंजन के लिए सुविधाएं उपलब्ध होगी। शुक्रवार की रात वृद्ध आश्रम के नाम से दर्ज गाटे की जमीन में किसी ने पानी भर दिया। इतना ही नहीं पूर्व में राजस्व टीम के जरिए लगाए गए लोहे के सरिए को उखाड़ दिया। इस मामले में शनिवार को तहसीलदार सदर ने अज्ञात के खिलाफ कोतवाली खलीलाबाद में केस दर्ज कराया। वर्तमान में जनपद मुख्यालय से करीब सात किलोमीटर दूर सियरा-सांथा में किराए के भवन में वृद्ध आश्रम संचालित हो रहा है। कुछ समय पूर्व डीएम अलोक कुमार वृद्ध आश्रम का निरीक्षण किए थे और वहां की सुविधाओ और समस्याओं को गंभीरता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.