केरबार हादसे की होगी जांच,डीएम ने एसडीओ और डीएसपी को सौंपी जांच की जिम्मेवारी
मधुबनी, जून 3 -- मधुबनी। बिस्फी प्रखंड के सोहास पंचायत स्थित केरवार गांव में पांच बच्चों की डूबने से हुई दर्दनाक मौत के मामले में जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह सहायता राशि उपलब्ध करा दी है। डीएम आनंद शर्मा ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए एसडीओ बेनीपट्टी एवं एसडीपीओ बेनीपट्टी को मामले की जांच का निर्देश दिया है। डीएम ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है। प्रशासन पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- बिहार के मधुबनी में बड़ा हादसा, 5 बच्चों की एक साथ डूबने से मौत; जेसीबी से खोदा गया था गड्ढा घटना की सूचना पर अपर समाहर्ता (आपदा), जिला आपदा प्रभारी पदाधिकारी तथा अनुमंडल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.