जमशेदपुर, अप्रैल 11 -- कोल्हान विश्वविद्यालय (केयू) ने शैक्षणिक सत्र 2025-2026 के लिए पीएचडी प्रवेश की अंतिम चयन सूची शुक्रवार को जारी कर दी। इससे पता चलता है कि विद्यार्थी यहां से शोध करने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। विश्वविद्यालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, विभिन्न विभागों में उपलब्ध कुल 339 सीटों के विरुद्ध मात्र 89 अभ्यर्थियों का ही अंतिम रूप से चयन हो पाया है। इसका सीधा अर्थ यह है कि लगभग 75 प्रतिशत पीएचडी सीटें खाली रह गई हैं, जो विश्वविद्यालय की साख और कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। सीटों और चयन के बीच का यह भारी अंतर विषयवार आंकड़ों में और भी स्पष्ट रूप से झलकता है। कॉमर्स जैसे लोकप्रिय विषय में जहां 47 सीटें उपलब्ध थीं, वहां मात्र 10 अभ्यर्थियों ने जगह बनाई। इसी प्रकार इतिहास में 39 सीटों के सापेक्ष 17, राजनीति विज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.