केयू व महिला विवि में लोकपाल ने नहीं दिया योगदान, लोकभवन को किया सूचित
जमशेदपुर, अक्टूबर 3 -- कोल्हान विश्वविद्यालय और जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में छात्रों की समस्याओं के निवारण के लिए लोकपाल नियुक्त किए गए थे, लेकिन अबतक लोकपाल के योगदान नहीं देने से विद्यार्थियों को समस्या हो रही है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के सख्त निर्देशों के बावजूद दोनों विश्वविद्यालय बिना लोकपाल के ही संचालित हो रहे हैं। यूजीसी के विद्यार्थियों की शिकायतों का निवारण विनियम के अनुसार प्रत्येक विश्वविद्यालय में लोकपाल का पद अनिवार्य है और ऐसा न करने पर संस्थान को यूजीसी डिफॉल्टर सूची में डाल दिया जाता है, जिससे अनुदान और शैक्षणिक मान्यताओं पर खतरा मंडराता है। इस कार्रवाई से बचने के लिए राजभवन की ओर से दोनों विश्वविद्यालयों के लिए संयुक्त रूप से प्रो. टीआर थापक को 28 जून को लोकपाल के रूप में नियुक्त किया गया था और उन्हें एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.