चाईबासा, मार्च 26 -- चाईबासा, संवाददाता। झारखंड विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ ने कोल्हान विश्वविद्यालय के शिक्षकेतर कर्मचारियों और सेवानिवृत्त कर्मियों की समस्याओं का त्वरित निदान करने की मांग की है। महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज किशोर ने कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलसचिव को एक ज्ञापन सौंप कर विश्वविद्यालय के शिक्षकेतर कर्मचारियों और सेवानिवृत्त कर्मियों की समस्याओं की ओर उनका ध्यान आकृष्ट कराया है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन की विफलता के कारण कर्मचारियों के मौलिक अधिकारों और गरिमापूर्ण जीवन के अधिकार पर संकट उत्पन्न हो गया है। महासंघ ने स्पष्ट किया है कि यदि एक माह के भीतर इन न्यायोचित मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो कर्मचारी चुप नहीं बैठेंगे। पत्र में मुख्य रूप से पेंशन में विलंब और आर्थिक संकट, स्वास्थ्य बीम...