चाईबासा, मार्च 25 -- चाईबासा। झारखंड विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ ने कोल्हान विश्वविद्यालय के शिक्षकेतर कर्मचारियों और सेवानिवृत्त कर्मियों की समस्याओं का त्वरित निदान करने की मांग की है । महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज किशोर ने कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलसचिव को एक पत्र लिख कर विश्वविद्यालय के शिक्षकेतर कर्मचारियों और सेवानिवृत्त कर्मियों की समस्याओं की ओर उनका ध्यान आकृष्ट कराया है । महासंघ ने स्पष्ट किया है कि यदि एक माह के भीतर इन न्यायोचित माँगों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो कर्मचारी चुप नहीं बैठेंगे। पत्र में मुख्य रूप से पेंशन में विलंब और आर्थिक संकट , स्वास्थ्य बीमा का लाभ नहीं मिलने , लंबित प्रोन्नति , अर्जित अवकाश के नगदीकरण आदि मुद्दों की ओर कुलसचिव का ध्यान आकृष्ट कराया है । पत्र में बताया गया है कि पिछले कई मह...