चाईबासा, मार्च 19 -- चाईबासा, संवाददाता। कोल्हान विश्वविद्यालय सभागार में गुरुवार को उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग(डीएचटीई) झारखंड सरकार के मार्गदर्शन में गुरुवार को ई-समर्थ ईआरपी प्रगति की समीक्षा की गई। कोल्हान विश्वविद्यालय में जिन प्रमुख मॉड्यूल का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किया गया है, उसकी जानकारी दी गई। इसमें वित्त, कर्मचारी प्रबंधन, वेतन व अवकाश प्रबंधन मॉड्यूल शामिल है। बैठक में डीएचटीई के अवर सचिव सुधीर कुमार सहित विभाग के अन्य अधिकारी कुणाल सिंह, अमित मिश्रा, कल्याण सिंह, कोल्हान विश्वविद्यालय की ओर से कुलसचिव सह नोडल पदाधिकारी (ई-समर्थ) डॉ. आरके कर्ण, सहायक नोडल पदाधिकारी डॉ. सोमनाथ कर, ई-समर्थ के सदस्य तथा इस परियोजना से जुड़े सभी गैर-शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे। डीएचटीई के अधिकारियों ने कार्यान्वयन की स्थिति की गहन समीक्षा की।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.