जमशेदपुर, अगस्त 18 -- कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा एवं 18 अंगीभूत महाविद्यालयों में अप्रेंटिसशिप के लिए दूसरे चरण की चयन प्रक्रिया शुरू की गई है। सूचना के अनुसार, अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए दूसरे चरण में पुनः प्राथमिकता दर्ज करने की प्रक्रिया 12 अगस्त से 19 अगस्त 2026 तक खुली है। विवि को अप्रेंटिसशिप के लिए कुल 397 आवेदन प्राप्त हुए थे, जबकि विश्वविद्यालय मुख्यालय, स्नातकोत्तर विभाग तथा इसके 18 अंगीभूत महाविद्यालयों में कुल 129 अप्रेंटिसशिप पद उपलब्ध हैं। इससे पहले विश्वविद्यालय द्वारा 107 अप्रेंटिस अभ्यर्थियों की पहली सूची जारी कर दी गई हैं, जिनमें से 39 अभ्यर्थी अंगीभूत महाविद्यालयों में योगदान देकर वर्तमान में कार्यरत हैं। अन्य रिक्त सीटों पर दूसरी सूची जारी की जानी है। इसके लिए विश्वविद्यालय ने पूर्व से आव...