जमशेदपुर, जुलाई 7 -- कोल्हान विश्वविद्यालय द्वारा एक महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी की गई है, जिसके तहत आगामी सत्र 2026-30 से चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम के अंतर्गत बड़ा बदलाव किया गया है। झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के संकल्प के आलोक में विश्वविद्यालय ने पूर्व में संचालित जूलॉजी (प्राणिविज्ञान) और बॉटनी (वनस्पतिविज्ञान) के स्थान पर अब 'लाइफ साइंस' (जीवन विज्ञान) को एक मुख्य (मेजर) विषय के रूप में शामिल करने का निर्णय लिया है।डीन (अकादमिक) डॉ. संजय यादव द्वारा कुलपति के आदेशानुसार जारी इस आधिकारिक अधिसूचना में लाइफ साइंस मेजर के साथ पढ़े जाने वाले संबद्ध मुख्य विषयों (एसोसिएटेड कोर) की रूपरेखा भी स्पष्ट की गई है। नए नियम के अनुसार, लाइफ साइंस को मुख्य विषय के रूप में चुनने वाले विद्यार्थियों के लिए एसोसिएटेड कोर के तहत केमिस्ट्...