जमशेदपुर, सितम्बर 23 -- पटना में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) सम्मेलन में कोल्हान विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। पटना में आयोजित इस सम्मेलन का उद्घाटन ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने किया। इसमें बिहार के 30 और झारखंड के 22 विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों ने शिरकत की। झारखंड की ओर से विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करने वालों में एनएसएस प्रोग्राम कॉर्डिनेटर डॉ. मीनाक्षी मुंडा, विभिन्न कॉलेजों के शिक्षक प्रतिनिधि डॉ. पूनम कुमारी, डॉ. अंजू कुमारी, पूनम कुमारी, राजा राम धनवार, डॉ. मनोज महतो, डॉ. ओम प्रकाश तथा एनएसएस स्वयंसेवक रवि राज पासवान शामिल रहे।सम्मेलन के दौरान 'न्यू एज वालंटियरिज़्म', 'विकसित भारत @2047 में एनएसएस यूथ की भूमिका' और पीएफएमएस एवं टीएसए हाइब्रिड मॉडल ज...