केयू की सातवीं सेमेस्टर परीक्षा 5 अक्तूबर से
जमशेदपुर, अक्टूबर 1 -- कोल्हान विश्वविद्यालय (केयू) की चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम सत्र 2022-26 की सातवें सेमेस्टर की परीक्षा 5 अक्तूबर से शुरू होगी। परीक्षा 9 अक्तूबर 2026 तक चलेगी। पेपर प्रतिदिन दो पालियों में लिए जाएंगे। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक है। परीक्षार्थियों का रिपोर्टिंग समय सुबह 9:30 बजे तय किया गया है। दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। इसके लिए छात्रों को दोपहर 1:30 बजे रिपोर्ट करना होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा को लेकर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा का संचालन सुचारू रूप से किया जाएगा। यह भी पढ़ें- स्नातक द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा आज से, तीन अक्टूबर को होने वाली परीक्षा अब नौ को
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.