चक्रधरपुर, मार्च 10 -- चक्रधरपुर। कोल्हान यूनिवर्सिटी का अंतर कॉलेज ताइक्वांडो प्रतियोगिता आगामी 10 मार्च से शुरू होगा। जेएलएन कॉलेज की मेजबानी में आयोजित इस प्रतियोगिता में महिला और पुरुष वर्ग के खिलाड़ी अलग-अलग हिस्सा लेंगे। वहीं इस प्रतियोगिता का उद्घाटन केयू के छात्र कल्याण पदाधिकारी डॉ. संजय यादव और प्रो. डॉ. राजेन्द्र भारती करेंगे। इसकी जानकारी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. श्रीनिवास कुमार ने दी है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता सुबह आठ बजे से शुरू होगी जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...