जमशेदपुर, दिसम्बर 14 -- कोल्हान विश्वविद्यालय में न तो समय पर परीक्षाएं हो रही हैं और न ही समय से परीक्षा परिणाम जारी किए जा रहे हैं। इससे नाराज छात्रों का आक्रोश शनिवार को सड़क पर दिखा। छात्र संगठनों ने कोल्हान विश्वविद्यालय की शैक्षणिक अव्यवस्था के खिलाफ रैली निकालकर उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और तत्काल समाधान की मांग की। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएफ) ने किया। सिंहभूम जिला सचिव मुकेश रजक के नेतृत्व में छात्रों ने साकची आमबगान से रैली निकाली और उपायुक्त कार्यालय तक मार्च किया। नई शिक्षा नीति के तहत सत्र 2022-26, 2023-27 और 2024-28 में उत्पन्न शैक्षणिक अव्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल सह कुलाधिपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। रैली के दौरान छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के ख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.