जमशेदपुर, जुलाई 29 -- कोल्हान विश्वविद्यालय ने स्नातक चौथे सेमेस्टर सत्र 2023-2027 के रेगुलर और सत्र 2022-2026 के एक्स-रेगुलर विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की संशोधित तिथियां जारी कर दी हैं। छात्र-छात्राएं बिना विलंब शुल्क के 22 से 31 जुलाई तक परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन भर सकेंगे। इसके बाद दो सौ रुपये विलंब शुल्क के साथ एक अगस्त से पांच अगस्त तक और पांच सौ रुपये विलंब शुल्क के साथ छह अगस्त से दस अगस्त तक फॉर्म भरने का मौका दिया गया है। परीक्षा नियंत्रक द्वारा जारी सूचना के अनुसार सभी विद्यार्थियों को ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरना और फीस जमा करना अनिवार्य होगा। फॉर्म और पेमेंट रसीद को सुरक्षित रखने के निर्देश भी दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- केयू: बीएड प्रायोगिक परीक्षा एक से 10 अगस्त तक होगी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...