रामगढ़, नवम्बर 10 -- केदला, निज प्रतिनिधि। श्रमिक संगठन एनसीओईए के एक प्रतिनिधि मंडल ने हजारीबाग कोयला क्षेत्र के महाप्रबंधक कल्याण जी प्रसाद से केदला भूगर्भ परियोजना को चालू करने के लिए वार्ता किया। वार्ता में शामिल एनसीओईए के केन्द्रीय उपाध्यक्ष पीडी सिंह, एसीसी सदस्य हजारीबाग क्षेत्र बलभद्र दास और एरिया सेफ्टी बोर्ड मेंम्बर हीरा यादव शामिल थे। वार्ता में यूनियन प्रतिनिधि ने जीएम से कहा कि केयूजीपी माइंस को सीटीओ के नाम पर वर्ष 2021 से बंद कर दिया गया है। यूनियन नेताओं ने जीएम से कहा कि केयूजीपी में अभी भी कम से कम 30 वर्ष तक उत्पादन होगा इतना कोयले का अकूत भंडार पड़ा है। इसे खुलने से यहां के सीसीएल कर्मियों के अलावे आम जनता, नौजवान, दुकानदार का जीविका चलने में काफी सहयोग मिलेगा। जीएम ने आश्वासन दिया कि भूमिगत खादान चालू कराना तो संभव न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.