केयू: स्नातक सातवें सेमेस्टर की परीक्षा कल से
जमशेदपुर, अक्टूबर 6 -- जमशेदपुर। कोल्हान विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2022-2026 के चार वर्षीय स्नातक के सातवें सेमेस्टर की परीक्षा 7 अक्तूबर से आयोजित की जाएगी। परीक्षा विभाग द्वारा जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, परीक्षा दो पालियों में कराई जाएगी। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पहले दिन 7 अक्तूबर को प्रथम पाली में विज्ञान, कला, वाणिज्य और वोकेशनल संकाय के विभिन्न विषयों के मेजर (एमजे-16) पेपर की परीक्षा होगी। द्वितीय पाली में इतिहास, राजनीति विज्ञान, लोक प्रशासन, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, मनोविज्ञान, भूगोल, नृविज्ञान, गृह विज्ञान और दर्शनशास्त्र की परीक्षा ली जाएगी। यह परीक्षा 7 से 13 अक्तूबर तक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.