केयू: स्नातक में अब लाइफ साइंस मुख्य विषय, जूलॉजी और बॉटनी हटाए गए
जमशेदपुर, जुलाई 9 -- कोल्हान विश्वविद्यालय ने मंगलवार को एक महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी की है। इसके तहत सत्र 2026-30 से चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम में बड़ा बदलाव किया गया है। झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के संकल्प के अनुसार अब जूलॉजी और बॉटनी की जगह लाइफ साइंस (जीवन विज्ञान) को मुख्य (मेजर) विषय के रूप में शामिल किया जाएगा। डीन (अकादमिक) डॉ. संजय यादव ने कुलपति के आदेश पर जारी इस अधिसूचना में लाइफ साइंस मेजर के साथ पढ़े जाने वाले संबद्ध मुख्य विषयों (एसोसिएटेड कोर) की जानकारी भी दी है। विद्यार्थी लाइफ साइंस के साथ केमिस्ट्री या होम साइंस तथा फिजिक्स या साइकोलॉजी में से विकल्प चुन सकेंगे। यह नया शैक्षणिक ढांचा सत्र 2026-30 और उसके बाद आने वाले सभी सत्रों से लागू होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.