जमशेदपुर, जून 22 -- कोल्हान विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-30 के चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम और सत्र 2026-29 के व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 16 जून से चांसलर पोर्टल खुलने के बाद से छात्र-छात्राओं में आवेदन को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। पोर्टल खुलने के कुछ ही दिनों में विश्वविद्यालय को 8,000 से अधिक ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. अंजिला गुप्ता ने कहा कि विश्वविद्यालय गुणवत्तापूर्ण और छात्र-केंद्रित शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है। कुलपति ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और जल्द से जल्द आवेदन पूरा कर लें। इस बार आवेदन शुल्क को घटाकर मात्र 25 कर दिया गया है, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर छात्र भी आसानी से उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकें।अधिष्ठाता...