केयू: स्नातक तृतीय सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म 24 सितंबर से भरे जाएंगे
जमशेदपुर, सितम्बर 22 -- जमशेदपुर। कोल्हान विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने स्नातक तीसरे सेमेस्टर के ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की अधिसूचना जारी कर दी है। यह सत्र 2024-2028 के रेगुलर तथा सत्र 2022-2026 और 2023-2027 के एक्स-रेगुलर विद्यार्थियों के लिए है। कला, विज्ञान, वाणिज्य और वोकेशनल संकाय इसमें शामिल हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे। परीक्षा फीस भी ऑनलाइन जमा करनी होगी। बिना विलंब शुल्क के फॉर्म 24 सितंबर से 30 सितंबर तक भरे जाएंगे। इसके बाद 200 रुपये विलंब शुल्क के साथ 1 अक्तूबर से 5 अक्तूबर तक फॉर्म भरे जा सकेंगे। 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ 6 अक्तूबर से 10 अक्तूबर 2026 तक तथा 1000 रुपये विलंब शुल्क के साथ 11 से 15 अक्तूबर 2026 तक आवेदन संभव होगा। निर्धारित तिथि के बाद किसी भी परिस्थिति में परीक्षा फॉर्म भरने की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.