जमशेदपुर, फरवरी 6 -- कोल्हान विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2024-26 के पीजी द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। एमए, एमएससी और एमकॉम द्वितीय सेमेस्टर सीबीसीएस न्यू सिलेबस की परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू होंगी। परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। पहली पाली सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 1.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक निर्धारित है। रिपोर्टिंग समय पहली पाली के लिए सुबह 8.30 बजे और दूसरी पाली के लिए दोपहर 1.00 बजे है। विस्तृत कार्यक्रम के अनुसार, 24 फरवरी को सीसी-6, 25 फरवरी को सीसी-7, 26 फरवरी को सीसी-8, 27 फरवरी को सीसी-9 और 28 फरवरी को सीसी-10 पेपर की परीक्षा होगी। विज्ञान और वाणिज्य संकाय के अधिकतर विषय तथा भूगोल और मनोविज्ञान पहली पाली में आयोजित होंगे। अर्थशास्त्र, इतिहास, हिंदी, अंग्रेजी और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.