जमशेदपुर, जून 5 -- कोल्हान विश्वविद्यालय ने सत्र 2024-26 के एमबीए द्वितीय सेमेस्टर की संशोधित परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया है। परीक्षा 2 से 14 जुलाई तक चलेगी। सभी परीक्षाएं सुबह 9.00 से दोपहर 12.00 बजे तक होंगी। परीक्षार्थियों को 8:30 बजे तक केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है। समय-सारणी के अनुसार, 2 जुलाई को कंप्यूटर एप्लीकेशन इन मैनेजमेंट, 4 जुलाई को मार्केटिंग मैनेजमेंट, 7 जुलाई को फाइनेंशियल मैनेजमेंट, 9 जुलाई को ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट, 11 जुलाई को रिसर्च मेथोडोलॉजी तथा 14 जुलाई को प्रोडक्शन एंड ऑपरेशंस मैनेजमेंट की परीक्षा होगी। वर्कर्स कॉलेज के छात्रों का परीक्षा केंद्र केएमपीएम वोकेशनल कॉलेज रहेगा। विश्वविद्यालय ने परीक्षा में कदाचार पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। यह भी पढ़ें- एमए मास कम्युनिकेशन तीसरे सेमेस्टर की प्रैक्टिकल परी...